रूस - यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच आज का आज 13वां दिन है।
आज भी सुबह से रूस की तरफ से बमबारी हो रही हैं। हालांकि इस बमबारी का यूक्रेनी सेना जबरदस्त जबाव दे रही है।
आज हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिसे यूक्रेन की सेना की तरफ से शेयर किया है जिसमें रूसी टैंक के परखच्चे उड़े दिख रहे हैं।
यूक्रेन का कहना है कि रूस का वैगनर दस्ता कीव में घुस सकता है।
आपको बता दें कि कीव में अभी भी रूसी सेना और यूक्रेनी सेना के बीच जंग चल रही है।
आपको बता दें कि लगातार रूसी हमले के बीच यूक्रेन से लोग अपना घर छोड़कर जा रहे हैं।
बीती रात हुई दोनों देशों के बीच हुई वार्ता के बाद भी शांति का मौहाल बनता नहीं दिख रहा है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा है कि रूस ने 202 स्कूलों को तबाह कर दिया है।
इसके साथ ही अस्पतालों का हाल भी कुछ ऐसा ही है करीब 34 अस्पताल रूस जंग में ध्वस्त हो गए।
आज बता दें कि आज ही यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि रूस ने सुमी में 500 किलो बम गिराए हैं जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई है।
आज बता दें कि आज ही यूक्रेन की सरकार ने दावा किया है कि रूस ने सुमी में 500 किलो बम गिराए हैं जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई है।